चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता


चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता*
⬛अब्दुल कलाम वार्ड कुम्हारपारा से की गई मोटर सायकल की चोरी*
⬛आरोपी से चोरी मोटर सायकल बरामद किया गया*
⬛मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का*
⬛आरोपी 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में*
चोरी गई संपत्ति- मोटर सायकल क्र.-सीजी.17.जे.5602*
⬛अनुमानित कीमत लगभग 50,000 रूपये*


नाम आरोपी–  नीलम निषाद पिता भीमा निषाद उम्र 19 साल नि0 ग्राम धरमाउर ठोटापारा थाना परपा, जिला बस्तर छ0ग0।*

      

    पुलिस अधीक्षक,शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में कुम्हारपारा में मोटर सायकल चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि प्रार्थी रोशन किस्पोट्टा नि0 अब्दुल कलाम वार्ड जगदलपुर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि
दिनांक 28.12.2024 को शाम 07ः30 बजे कम्प्युटर आफिस बंद कर अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक-सीजी.17.जे.5602 में आफिस से कुम्हारपारा अपने घर के सामने वाहन को खडा कर घर अंदर गया। कुछ देर बाद घर से बाहर आकर देखा तो इनका मोटर सायकल नहीं था जिसे आसपास पता तलाश किया जो नहीं मिला। मोटर सायकल कीमती 50,000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। 

विवेचना-
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान दौरान टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहो से घटना के बारे में पुछताछ किया गया। घटनास्थल के आसपास एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पतासाजी किया गया। दौरान पतासाजी के एक संदेही नीलम निषाद को संदेह के आधार पर पुछताछ किया गया। जिन्होने बताया कि दिनांक 28.12.2024 को कुम्हारपारा में रखे मो.सा. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक-सीजी.17.जे.5602 को चोरी कर छुपाना स्वीकार किया। जिसे आरोपी से बरामद, कर जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत् माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी
निरीक्षक – शिवानंद सिंह
प्रआर. – अनंत बघेल, उमेश चंदेल
आर. – युवराज सिंह ठाकुर,रवि सरदार, रोषन चैहान।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!