अभियान संवेदना’ के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

अभियान संवेदना’ के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

रायगढ़ | 24 जुलाई 2026।रायगढ़ पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राम जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।ऐसे सामने आया मामलापुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना भूपदेवपुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई को रिश्तेदार के घर घरघोड़ा गई थी, जहां से वह लापता हो गई।परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने फोन कर परिजनों को बताया कि युवती उसके साथ है और वह उससे शादी करना चाहता है।

परिजनों को छोड़कर हुआ फरार

बताया गया कि 19 जुलाई को आरोपी युवती को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया था, जहां कई दिनों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ गलत हरकत की गई पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

घर से दबोचा गया आरोपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, महिला उप निरीक्षक संध्यारानी कोका तथा थाना भूपदेवपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—”महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कानून के दायरे में लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!