ऑपरेशन शंखनाद की गूंज से गौ तस्करों पर गिरी एसपी शशिमोहन सिंह की गाज,704 नग गौ वंश हुए मुक्त


*⏺️ जशपुर पुलिस ने पूरे वर्ष भर चलाया “ऑपरेशन शंखनाद” आज भी तस्करों से मुक्त कराया 10 नग गौ-वंश
*⏺️ “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् गौ तस्करी के कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौ-वंश तस्करी से बचाया गया है
*⏺️ गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका है
*⏺️ गौ-तस्करी में प्रयुक्त 16 वाहनों को राजसात कराया जा चुका है, शेष प्रक्रियाधीन है
*⏺️ मुखबीर की सूचना पर आज प्रातः भी जशपुर पुलिस ने फरसाबहार क्षेत्र से 10 नग गौ-वंश को ओड़िसा की ओर तस्करी होने से बचाया
*⏺️ गौ-तस्करी करते पप्पु यादव एवं प्रकाश यादव दोनों निवासी दानीमुण्डा को किया गया गिरफ्तार
*⏺️ दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना फरसाबहार में छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध


आरोपियों के नाम:-
1. पप्पू यादव उम्र 31 साल,
2. प्रकाश यादव उम्र 34 साल दोनों निवासी दानीमुण्डा थाना फरसाबहार।

—–00——

                    ➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में “ऑपरेशन शंखनाद” चलाकर माह जनवरी 2024 से अब तक गौ तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया है।
➡️आज दिनांक 31.12.2024 के प्रातः में विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति ग्राम अम्बाकछार के पास 10 नग गौ-वंश को मारते-पीटते ओड़िसा की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर गौ-तस्करी करते पप्पू यादव एवं प्रकाश यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 नग गौ-वंश को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है। आरोपियों का कृत्य पशु क्रुरता अधि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 31.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

➡️जशपुर पुलिस द्वारा पूर्व में ऑपरेशन शंखनाद के प्रथम चरण में पशु तस्करी के लिये कुख्यात ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री के लैस होकर ऑपरेशन चलाते हुये लगभग 125 अधि./कर्मचारियों द्वारा एक साथ प्रातः में गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी। दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त कुल 10 तस्करों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया। तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।
➡️ऑपरेशन शंखनाद के दूसरे चरण में दिनांक 06.09.2024 की रात्रि में जशपुर पुलिस के लगभग 45 अधि./कर्मचारियों की टीम द्वारा जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम डड़गांव (चैकी मनोरा) में वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, दबिश देने के दौरान पुलिस टीम को 15 गौ-वंश मिलने पर उन्हें सुरक्षार्थ रखवाया गया है, एवं आरोपी अकिल कुरैषी निवासी डड़गांव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार टाटा नेक्सन क्र.सी.जी. 14 एम.आर. 9868 को जप्त किया गया है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है, जिससे अब वाहन से तस्करी करना कम कर दिये हैं। ➡️गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में अधिकतर पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते हैं, इस वर्ष पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर तस्करों से लगभग 03 करोड़ 50 लाख रू. के कुल 35 वाहन जिसमें पीकअप-28, छोटा पीकअप-02, ट्रक-02, कार 01 नग एवं 02 बाईक को जप्त किया गया गया है। गौ तस्करी में प्रयुक्त अधिकतर वाहन का रजिस्ट्रेशन झारखंड राज्य में हुआ है।  ➡️गौ-तस्करी में प्रयुक्त सर्वाधिक थाना लोदाम द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए./4057, जे.एच. 01 एफ.जे. 2568, जे.एच. 01 एफ.ई./9799, जे.एच. 01 ई.एल. 5986, जे.एच. 02 ए.एस. 5243, जे.एच. 01 एफपी/1270, जे.एच. 01 एफ.पी/2421, जे.एच. 01 ई.एच./4830, जे.एच. 19 ई/7954, जे.एच. 01 ई.टी./1457, जे.एच. 01 एफ.एफ/4925, जे.एच. 19 ई/7804, जे.एच. 03 एल/9806, एम.एच. 12 टीआरईयूएच/0797 एवं जे.एच. 10 डब्ल्यू/2209, थाना जषपुर द्वारा आयसर ट्रक वाहन क्र. जे.एच. 01 ए.के. 9385 थाना कुनकुरी द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स./8675 एवं जे.एच. 01 एफ.सी./5480, थाना तुमला द्वारा पीकअप वाहन क्र. ओ.डी. 16 ए/2018 एवं छोटा हाथी वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.यू./9753, एक सोल्ड छोटा वाहन, थाना नारायणपुर द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई./7395, पीकअप वाहन जे.एच. 01 ई.आर. 3237, पीकअप वाहन जे.एच. 01 एफ.डी. 7481 एवं सोल्ड पीकअप योद्धा, चैकी सोनक्यारी द्वारा पीकअप वाहन जे.एच. 01 एम 3717 एवं पीकअप वाहन जे.एच. 01 ई.व्ही. 3025, चैकी मनोरा द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.एम./4170 एवं कार क्र. सी.जी. 14 एम.आर. 9868, थाना कांसाबेल द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 07 एल. 9443, चैकी दोकड़ा द्वारा पीकअप क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159, जे.एच. 01 ई.व्ही. 9436 एवं ट्रक क्र. जे.एच. 01 ए.आर./7060, थाना दुलदुला द्वारा 01 मोटर सायकल क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स 9154, थाना तपकरा द्वारा 01 मोटर सायकल क्र. ओ.डी. 23 ए/2318 को जप्त किया गया है।     
➡️पुलिस द्वारा गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को लगातार जप्त करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उन्हें निष्चित् ही बड़ी आर्थिक छति हो रही है, अब वे वाहनों में तस्करी करना कम कर दिये हैं। जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर इनके सप्लाई चेन को निरंतर ध्वस्त किया जा रहा है। गिरफ्तार हुये गौ तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने हेतु कहा जा रहा है। कलेक्टर जशपुर की ओर गौ तस्करी में जप्त वाहनों की राजसात करने की प्रक्रिया हेतु भेजा गया है। जशपुर पुलिस की निरंतर कार्यवाही से गौ-तस्कर अब पैदल रास्ते में तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – ”जशपुर पुलिस द्वारा पूरे वर्षभर ऑपरेशन शंखनाद चलाया गया है, इस ऑपरेशन के तहत् गौ तस्करों पर निष्चित् रूप से बड़ा आर्थिक चोंट पहुंचा है, जशपुर पुलिस का गौ-तस्करी का नेक्सस को पूरी तरह ध्वस्त करना उद्देष्य है। पशु तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़कर अच्छा सामाजिक जीवन जीने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।“

—–00—–

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!