धर्मजयगढ़ पुलिस का Cyber जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों को Cyber Fraud के साथ Good Touch-Bad Touch की दी जानकारी

धर्मजयगढ़ पुलिस का Cyber जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों को Cyber Fraud के साथ Good Touch-Bad Touch की दी जानकारी

धर्मजयगढ़/रायगढ़। बदलते Digital दौर में जहां Cyber Crime के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं बच्चों की सुरक्षा भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से धर्मजयगढ़ थाना पुलिस द्वारा Cyber Awareness Campaign के तहत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धर्मजयगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को Cyber Fraud, Online Scam, Social Media Safety के साथ-साथ Good Touch और Bad Touch के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों के साथ Friendly Interaction करते हुए उन्हें बताया कि आज के समय में मोबाइल और Internet का सुरक्षित इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

बच्चों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए Suspicious Link, Fake Message, Unknown Call या Online Offer पर भरोसा नहीं करना चाहिए। साथ ही OTP, Password, ATM PIN, UPI PIN और Banking Details जैसी निजी जानकारी किसी के साथ Share नहीं करने की समझाइश दी गई।

Cyber Fraud से बचने बताए Smart Tips पुलिसकर्मियों ने बच्चों को अलग-अलग उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर ठग किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। बच्चों को बताया गया कि Lottery, KYC Update, Job Offer, Prize, Fake Customer Care और Social Media Account के नाम पर होने वाले Fraud से सतर्क रहें।

पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर Online Transaction नहीं करना चाहिए और किसी संदिग्ध Link को बिना जांचे Open नहीं करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के साथ Cyber Fraud हो जाता है तो घबराने के बजाय तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दें तथा आर्थिक साइबर ठगी की स्थिति में Cyber Crime Helpline 1930 पर शिकायत करें।

बच्चों को समझाया गया Good Touch और Bad Touch कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर Good Touch और Bad Touch की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि उनके शरीर के कुछ निजी अंग होते हैं, जिन्हें बिना अनुमति कोई छू नहीं सकता। यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से Touch करता है या ऐसा व्यवहार करता है जिससे बच्चा असहज महसूस करे, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए।

बच्चों को बताया गया कि ऐसी स्थिति में तुरंत “NO” कहना, वहां से सुरक्षित स्थान पर जाना और किसी भरोसेमंद Parent, Teacher या Family Member को इसकी जानकारी देना जरूरी है।

पुलिस ने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी गलत व्यवहार के लिए बच्चा स्वयं जिम्मेदार नहीं होता और ऐसी बात छिपाने के बजाय तुरंत बताना ही सबसे सुरक्षित कदम है।पुलिस टीम ने बच्चों से किया सीधा संवादकार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों के सवाल सुने और उन्हें सरल भाषा में जवाब दिए। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि पुलिस उनके लिए सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि उनकी Safety और Security के लिए हमेशा उपलब्ध है।

जागरूकता कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, श्याम देव साहू और महिला आरक्षक ज्योति यादव ने बच्चों को Cyber Safety एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धर्मजयगढ़ पुलिस द्वारा बच्चों और आम नागरिकों को Cyber Crime के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया।

SSP शशिमोहन सिंह और ASP अनिल सोनी के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य है कि जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे शुरुआत से ही Cyber Smart, Alert और Responsible Digital User बनें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि Cyber Security केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसी तरह बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता बेहद जरूरी है। बच्चों को सही समय पर सही जानकारी देकर उन्हें कई तरह के अपराधों से सुरक्षित रखा जा सकता है।

धर्मजयगढ़ पुलिस की अपील“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अपनी Personal और Banking Information किसी अनजान व्यक्ति के साथ Share न करें, संदिग्ध Link पर Click न करें और किसी भी गलत Touch या असहज व्यवहार को छिपाएं नहीं—तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं।

Cyber Awareness और Child Safety को लेकर धर्मजयगढ़ पुलिस का यह अभियान बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!