रायगढ़ में बाइक चोर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, 5 चोरी की बाइक बरामद; CCTV ने खोला पूरा राज
रायगढ़। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CCTV फुटेज और लगातार की गई tracking के बाद पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

आरोपी की निशानदेही पर एक स्कूटी समेत 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से कोतवाली थाने में दर्ज बाइक चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है।
शहर में सिलसिलेवार बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। अलग-अलग घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगालने पर पांच स्थानों पर हुई बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की पहचान और location tracking शुरू की इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गौशाला के पास एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी की कोशिश करते देखा गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिस पर लोगों ने उसे बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में तलाश शुरू की। वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध नजर आया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर, मध्यप्रदेश बताया पैसे खत्म हुए तो बाइक चोरी करने लगा
पुलिस पूछताछ में सामने आई कहानी पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। रायगढ़ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए। खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया, आरोपी कथित तौर पर ऐसी बाइक और स्कूटी को target करता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी करने के बाद वह उन्हीं वाहनों से घूमता था और जब पेट्रोल खत्म हो जाता तो वाहन को किसी स्थान पर छोड़कर फरार हो जाता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 5 दुपहिया वाहन बरामद कर जब्त किए, जिनमें एक स्कूटी भी शामिल है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
इन 5 चोरी के मामलों का हुआ खुलासा पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 और 540/2026 का खुलासा हुआ है,बरामद वाहनों में 19 सितंबर को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी हुई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी CG 13R 5730, 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी हुई होंडा मोटरसाइकिल CG 13Z 2551, 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी हुई होंडा एचपी साइन CG 13AR 0699, उसी दिन ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी हुई होंडा साइन CG 08NC 2684 तथा जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी हुई पल्सर CG 13BK 8437 शामिल हैं।आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा CCTV फुटेज, technical evidence और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और वाहन में चाबी छोड़ने जैसी लापरवाही नहीं करने की अपील की है। साथ ही संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कहा है।
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन में की गई।

कार्रवाई में नगर निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, पौलुश एक्का तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा, कोमल तिवारी, राजेश बंजारे, ओश्निक विश्वाल, कमलेश यादव और कृति राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
CCTV से शुरू हुई जांच, पुलिस की लगातार tracking और मौके पर त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस की यह कार्रवाई शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की जांच में अहम मानी जा रही है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply