ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की Double Action, कोतमरा में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की Double Action, कोतमरा में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लगातार तेज किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अवैध शराब सहित नशे के कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर है और सूचना मिलने पर immediate action लिया जा रहा है।

रायगढ़, 28 सितंबर 2026। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस ने ग्राम कोतमरा में अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बिक्री के लिए रखी कुल 11.080 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, महानदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित गांवों में security व्यवस्था और patrolling duty के दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन को मुखबिर से ग्राम कोतमरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल action लिया और ग्राम कोतमरा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

पहली कार्रवाई अडानी रेलवे ओवरब्रिज, कोतमरा के पास की गई। यहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक थैले के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलशन कुमार यादव पिता ताराचंद यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी कोतमरा, थाना पुसौर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक बोतलों में कुल 05.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में बरामदगी पंचनामा तैयार कर शराब जब्त की गई।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम कोतमरा में ही दूसरी कार्रवाई करते हुए लाल-सफेद प्लास्टिक थैले के साथ एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीलाल निषाद पिता ताराचंद निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोतमरा, थाना पुसौर बताया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक पन्नी में रखे 180 एमएल के 31 पाउच, कुल 05.580 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,150 बताई गई है।पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 247/2026 और 258/2026 दर्ज करते हुए धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध शराब के खिलाफ की गई इस Double Action में प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, प्रधान आरक्षक चन्द्रहास नायक एवं आरक्षक अमित नट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!