पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहनाया स्टार व रिबन , प्रमोशन पर मिल रही शुभकामनाएं

जशपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा निवास स्थान बगिया में SP शशिमोहन सिंह को स्टार व रिबन लगा कर उन्हें प्रमोट किया गया , ..साथ में सरगुजा रेंज कमिश्नर और आई जी भी उपस्थित रहे ….पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की धर्मपत्नी एवं पुत्र भी इस गौरव पूर्ण पल के साक्षी रहे । ..इस महत्वपूर्ण पड़ाव के लिए पुलिस अधीक्षक ने हृदय से पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया है .उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सदैव आप लोग का सकारात्मक सहयोग मिलता रहा और उपयोगी सुझाव भी …आगे भी यह प्रेम और समन्वय बना रहे ..
बता दे कि आईपीएस शशि मोहन सिंह के अदम्य साहस, कार्यशैली कार्यकुशलता और दमदार पुलिसिंग के सभी कायल है , उन्होंने गौ वंश को बचाने की दिशा में सार्थक पहल की और सैकड़ों गौ वंश को तस्करी से बचाया उन्हें बूचड़खाने में कटने से बचाया और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें सजा भी दिलाया।
आमजन के प्रति विनम्रता, और अपराधिक व असमाजिक तत्वों के प्रति सख्त व्यवहार से उनकी पुलिसिंग बहुत बेहतर व शानदार रही है और जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता गया ।
पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने अपनी इस उपलब्धि पर सभी को धन्यवाद दिया है और बेहतर करने का आश्वासन भी दिया है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply