अखिल भारतीय चंद्रवंशीय कंवर राठिया सामाज का वार्षिक सम्मेलन छोटे पंडरमुड़ा में सम्पन्न

अखिल भारतीय चंद्रवंशीय कंवर राठिया सामाज का वार्षिक सम्मेलन छोटे पंडरमुड़ा में सम्पन्न

रायगढ़। मीडिया प्रभारी जगदीश राठिया से प्राप्त जानकारी अनुसार महा सम्मेलन की शुरुआत सामाज के आराध्य देव ठाकुर देव जी की पूजा संगम बैगा केशव प्रसाद एवं बीर सिंह राठिया एवं ग्राम बैगा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राधे श्याम राठिया ने सामाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि, सामाज के प्रबुद्ध जनों के अथक प्रयास से, सामाज विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि सामाज शिक्षित हो चुकी है, सामाज की बेटियां, शासन प्रशासन के उच्च पदों पर चयनित हो रही हैं, उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण हेतु ग्राम छोटे पंडरमुड़ा में, पन्द्रह लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने भी सामाज को सम्बोधित करते हुए आहृवान किया कि, सामाजिक कुरीतियां, नशापान, फिजूल खर्च,पर अंकुश लगाने पर जोर दिया, और सामाज के बुद्धिजीवियों द्वारा बनाए गए नियमावली की हर एक बिंदु पर कड़ाई से पालन कराने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि बरगढ़ खोला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है इसलिए बर्रा कोल ब्लॉक की विरोध पर भी खुल कर समर्थन किया, फिर आगे कहा कि बरगढ़ खोला में जिला पंचायत क्षेत्र सामान्य घोषित किया जाना ये वर्तमान शासन प्रशासन की आदिवासी खिलाफी कार्य को उजागर करती है। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने भी सामाज को सम्बोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता राम प्रसाद राठिया, संभाग अध्यक्ष वृन्दावन छाल ने किया। विशेष सहयोग जय सिंह राठिया गोरपार ने किया। इस अवसर पर सरगुजा संभाग से कुन्ती राठिया, परमेश्वर राठिया, जागेश्वरी राठिया, मीना राठिया, देव प्रसाद, चंद्रभान राठिया, दुग्धेश्वर,पुरन सिंह राठिया, कमलेश राठिया, निकेश्वर राठिया, विजय सिंह, तीखर राठिया, दुश्यंत राठिया, प्रताप राठिया, रविन्द्र राठिया, सुकलाल राठिया, चिंतामणि राठिया, करतला संभाग से करम सिंह राठिया, राम लाल राठिया, जय कृष्ण राठिया, निर्मल सिंह राठिया, देव प्रसाद राठिया, सुदर्शन राठिया, मालिक राम राठिया, रामायण सिंह राठिया, कोरकोमा संभाग अध्यक्ष जोत राम राठिया, राजा राम राठिया, वृन्दावन छाल संभाग से, तारा सिंह राठिया, पुरुषोत्तम राठिया, खगेश्वर राठिया, जानकी राठिया, जमर सिंह राठिया, राय सिंह राठिया, आनंद राठिया, जगमोहन राठिया, उमेंद सिंह राठिया, जोत राम राठिया, दशोदा राठिया, महेश राम राठिया, पुरुषोत्तम राठिया, प्रकाश राठिया, ललिचंद राठिया, छेदू राम राठिया, टीका राम राठिया, सुरेश कुमार राठिया, मया राम राठिया, रेशम लाल राठिया, श्याम सुंदर राठिया, संजय राठिया, जरही सिंह राठिया, कुशल प्रसाद राठिया, चतुर सिंह राठिया, रामेश्वर राठिया, दसों संभाग के समस्त सदस्य एवं छोटे पंडरमुड़ा के समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!