स्मार्ट पुलिसिंग के तहत एक क्लिक पर चोरी हुए वाहनों की जानकारी

दुर्ग पुलिस
दिनांक: 29.01.2025

👉 पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा विकसित किया गया सशक्त एप से लगातार पकड़े जा रहे हैं चोरी हुए वाहन

👉 स्मार्ट पुलिसिंग के तहत एक क्लिक में मिल रही है चोरी हुए वाहनों की जानकारी।

👉 सुपेला पुलिस ने सशक्त एप की मदद से दो चोरी के वाहनों को किया बरामद।

👉 एप लॉन्च होने के बाद से अब तक कुल 12 चोरी के वाहनों की बरामदगी। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय ने एवं माननीय गृह मंत्री महोदय छ. ग.शासन श्री विजय शर्मा के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के तहत दिनांक 05.12.2024 सशक्त एप लॉन्च किया गया था। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा चोरी हुए वाहनों की जानकारी व बरामदगी के लिए सशक्त एप को विकसित किया गया है। इस एप का उद्देश्य चोरी हुए वाहनों की जल्द पहचान और बरामदगी करना है। इस पहल के तहत पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, श्री सत्यप्रकाश तिवारी एवं नोडल अधिकारी सशक्त एप उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। जिसमे आज दिनांक 28.01.2025 को सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा की पैट्रोलिंग टीम जिसमे आरक्षक सूर्या प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जिसमे -

  1. फरीद नगर ग्राउंड के पास संदिग्ध रूप से खड़ी एक्टिवा के इंजन व चेसिस नंबर को सशक्त एप में चेक किया गया। यह वाहन पदमनाभपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ पाया गया और इसे तुरंत बरामद किया गया।
  2. मिलन चौक के पास बिना नंबर प्लेट की खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक के इंजन व चेसिस नंबर को जांचने पर वह सुपेला थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। इसे भी बरामद कर लिया गया। सशक्त एप लॉन्च होने के बाद से अब तक दुर्ग जिले में कुल 12 चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा चुका है। इस एप से पुलिसिंग कार्य में तेजी आई है एवं कार्यकुशलता बढ़ी है। जिला दुर्ग में अभी तक सशक्त एप को कुल 800 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा उपयोग किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन अभियान चलाया जाकर चोरी हुए वाहन को ढूंढने में यह एप मददगार साबित हुआ है। "सशक्त एप" के माध्यम से चोरी हुए वाहनों की त्वरित पहचान और बरामदगी से पुलिस कार्यवाही पहले से अधिक सटीक, तेज और प्रभावी हो गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!