POOJA JAISWAL, रायपुर। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवाओं और अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। यह सुविधा 30 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी।
🚆 रेलवे की विशेष सुविधाएं
🔹 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर (68742/68741) को रायपुर तक विस्तारित किया जाएगा।
🔹 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर (68729/68730) को बहाल कर इसे गोंदिया तक विस्तार दिया जा रहा है।
🔹 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल (08709/08710) ट्रेन चलाई जाएगी।
🔹 दुर्ग-रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल (08701/08702) ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
🚉 डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में अस्थायी ठहराव की समय सारणी
| संख्या | गाड़ी का नाम एवं नंबर | पहुँच (Arrival) | छुट (Departure) |
|---|---|---|---|
| 1 | 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस | 21:56 | 21:58 |
| 2 | 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस | 05:40 | 05:42 |
| 3 | 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस | 21:56 | 21:58 |
| 4 | 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 05:40 | 05:42 |
| 5 | 12851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस | 12:16 | 12:18 |
| 6 | 12852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस | 10:33 | 10:35 |
| 7 | 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस | 14:36 | 14:38 |
| 8 | 12850 बिलासपुर – पुणे एक्सप्रेस | 12:05 | 12:07 |
| 9 | 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस | 18:30 | 18:32 |
| 10 | 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस | 10:46 | 10:48 |
🛕 डोंगरगढ़ में प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
इसके अलावा, कुछ अन्य दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 30 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक अस्थायी ठहराव रहेगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर सकें।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply