📍 NKB NEWS | रायगढ़ | 28 मार्च 2025
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खीरसागर सिदार उर्फ गोलू सिदार (27), निवासी बरकसपाली को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
चार साल तक करता रहा शोषण
पीड़िता (24) ने 27 मार्च को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात खीरसागर सिदार से चार साल पहले हुई थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार, मई 2021 में जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे, तब खीरसागर ने जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा।
सगाई की खबर से टूटा भरोसा
19 मार्च 2025 को युवती को पता चला कि खीरसागर की सगाई किसी और लड़की से हो चुकी है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने सफाई दी कि यह सगाई उसकी मर्जी के बिना हो रही है और वह शादी उसी से करेगा। भरोसा दिलाने के लिए 23 मार्च को आरोपी युवती के माता-पिता से शादी की बात करने आया और उसे अपने घर ले गया, लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार के विरोध के कारण शादी से मुकर गया और युवती को अकेला छोड़ दिया।
पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी
युवती की शिकायत पर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध क्रमांक 70/2025, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी और टीम की त्वरित कार्रवाई
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया, जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सका।
📢 ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें – NKB NEWS







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply