दिनांक 04.04.2025
दुर्ग रेंज पुलिस
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने महिला एवं बच्चों से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज दिनांक को अपने कार्यालय के सभागार कक्ष में महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग, बेमेतरा जिलों के महिला एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों की समीक्षा की गई।
पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साक्ष्यों का समुचित संकलन किया जाए, संवेदनशील मामलों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। विशेष रूप से ITSSO पोर्टल में महिला एवं बाल अपराधों की नियमित अपडेट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
बैठक में दुर्ग जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी आई.यू.सी.ए.डब्लू श्रीमती पद्मश्री तंवर, बेमेतरा से डीएसपी आई.यू.सी.ए.डब्लू श्रीमती कौशल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू उप निरीक्षक श्री राज कुमार प्रधान उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply