धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा की गई मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही



धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा की गई मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही

आरोपी से 01 किलो 794 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 17940/- रू०, बिक्री रकम 300/- रू०,एक नग मोबाईल कीमती 500/- रू० एवं इले०तराजू कीमती 1500/- रूपये कुल जुमला कीमती 20240/- रूपये किया गया जप्त

थाना भखारा द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

धमतरी पुलिस थाना प्रभारी भखारा द्वारा आज दिनांक 15.11.24 को हमराह स्टॉफ के साथ शासकीय वाहन सुमो में  पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था।
उसी दौरान भखारा पेट्रोलिंग को रामपुर मोड में मुखबिर से सूचना मिला की भगवान लाल साहू ग्राम टिपानी जो अपने मकान बाडी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर आम लोगों को बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल मयस्टॉफ के ग्राम टिपानी पहुंचकर गवाहों के समक्ष आरोपी भगवान लाल साहू पिता स्व० प्यारे लाल साहू उम्र 51 वर्ष साकिन टिपानी की मकान बाडी के बॉथरूम की तलाशी लेने पर अपने मकान बाडी के बॉथरूम में एफ सफेद रंग के प्लास्टिक पॉलीथीन के अन्दर अवैध रुप से गांजा बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी भगवान लाल साहू के कब्जे से एफ सफेद रंग के प्लास्टिक पॉलीथीन में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 794 ग्राम कीमती 17940/- रूपये  गांजा बिक्री रकम 300/- रूपये , एक पुरानी इस्तेमाली सैमसंग मोबाईल कीमती करीबन 500/- रूपये तथा इलेक्ट्रानिक तराजू कीमती 1500/- रूपये कुल जुमला कीमती 20240/- रूपये जप्त कर थाना भखारा में  आरोपी के विरुद्ध अप० क्र० 212/24 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

आरोपी का नाम भगवान लाल साहू  पिता स्व० प्यारे लाल साहू उम्र 51 वर्ष साकिन टिपानी,थाना भखारा,जिला धमतरी(छ.ग.)

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भखारा लेखराम ठाकुर,प्रआर. त्रिलोकी बघेल,हरीश साहू आरक्षक,सागर मिश्रा, गिरीश मिश्रा,भागवत खांडेकर,महेंद्र सिन्हा,
खुमान लाल साहू,   हरिशंकर सिन्हा,ईश्वर साहू , केशव मुरारी सोरी,महिला आरक्षक प्राची गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!