टॉपर बेटियों से भेंट करने पहुंची विधायक चातुरी नंद ,शाल, श्रीफल एवं गिफ्ट भेंटकर किया सम्मानित

टॉपर बेटियों से भेंट करने पहुंची विधायक चातुरी नंद ,शाल, श्रीफल एवं गिफ्ट भेंटकर किया सम्मानित


महासमुंद–सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप  करने वाली बेटियों को उनके निवास पहुंचकर उन्हें श्रीफल शाल एवं गिफ्ट भेंटकर सम्मानित किया।

विधायक चातुरी नंद ने ग्राम पैकिन पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की टॉपर अरती भोई को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक चातुरी नंद ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेटियां सफलता के झंडे गाड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी सरायपाली क्षेत्र की बेटियों ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप कर हमें गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान किया और इस साल भी हमें गौरवान्वित किया।

क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर अन्य क्षेत्र बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

बेटियों को सम्मानित करने विधायक चातुरी नंद के साथ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वनाथ नायक, निर्मल बढाई
रविशंकर साव, नीलेश तिवारी, भूपेंद्र भोई, रोशन नाग, उपेंद्र भोई गुरुजी, विक्रम भोई, सौदामिनी भोई सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!