विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुशासन तिहार समाधान शिविर में हुए शामिल

लोकेशन –महासमुंद ।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुशासन तिहार समाधान शिविर में हुए शामिल

सुशासन तिहार में जनसेवा का संकल्प,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

महासमुंद — महासमुंद के बसना विधानसभा क्षेत्र के गुरु घासीदास खेल मैदान,जनपद पंचायत ग्राम सपोस में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। 

शिविर की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनता के साथ साझा की गई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश अभूतपूर्व विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा संकल्प है।”

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार समाधान शिविर का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा सके। 

शिविर में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं को सुपोषित आहार किट वितरित की। 

विधायक ने कहा, “स्वस्थ समाज की नींव पोषण और जागरूकता पर आधारित है। यह शिविर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध समाज की ओर हमारा संकल्पित कदम है।” 

शासन-प्रशासन की सहभागिता से विकास को मिलेगी गति

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं को अपनाएं, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और इस विकास यात्रा के सहभागी बनें। उन्होंने कहा, “यह प्रदेश आपका है, इसका भविष्य आपके हाथों में है। आइए, हम सब मिलकर एक समृद्ध और सक्षम समाज का निर्माण करें।”

इस अवसर पर सपोस सरपंच किशोर चंद बघेल, जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धरतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीता राम सिन्हा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
—————————————–
रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद ।
मोबाइल नम्बर –9617024555.
9644024100..

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!