पेवर ब्लॉक कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने नपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
महासमुंद। वार्ड क्रमांक 15 में चल रहे पेवर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया। ज्ञात हो कि वार्ड 15 में पंकज महाराज घर के पास से महामाया मंदिर चौक तक पेवर ब्लॉक सड़क किनारे लगाए जा रहे हैं। पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड वासियों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। तथा गंदे पानी का भराव नहीं होगा। नपाध्यक्ष ने कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने का सख्त निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। इस अवसर पर पार्षद ज्योति रिंकू चंद्राकर प्रमुख रुपबसे उपस्थित थे।










Leave a Reply