मंडी में व्यवस्थित धान खरीदी करने की मांग ,किसानों की प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाक़ात

मंडी में व्यवस्थित धान खरीदी करने की मांग

किसानों की प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाक़ात

क़ृषि उपज मंडी महासमुंद में किसान अपनी रबी फसल धान  बेचने आये हुए थे परन्तु बोली लगाने के लिए व्यापारी मौजूद नहीं थे जिसे देखकर किसान आक्रोषित हो गए और जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रेक्टर में सवार होकर जिला कलेक्टर महासमुन्द के प्रांगण में पहुँच कर नारेबाजी करने लगे. जागेश्वर जुगनू चंद्राकर के साथ भारत चंद्राकर बेमचा, शेखर चंद्राकर अरंड, राजू चंद्राकर कुर्सी पारा महासमुंद और त्रिलोकी चंद्राकर मुस्की सहित पांच प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर मंडी में धान खरीदी सुचारु रूप से कराने और सभी अनुग्यप्तिधारी व्यापारियों की मंडी में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग किया.

जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने कहा कि राईस मिलर व्यापारी क़ृषि उपज मंडी में नहीं के बराबर आते हैं जिससे बोली लगाने की प्रतिष्पर्धा कम होती है तथा किसानों को उनके उपज का सही दाम नहीं मिल पाता है. यही व्यापारी अपने मीलों में सीधी खरीदी करते हुए मंडी की तुलना में सौ डेढ़ सौ रूपये प्रति क्विंटल अधिक दाम में खरीदते हैं. लेकिन किसानों में डर बना रहता है कि यदि मिल में सीधे  तौर पर धान बेचते हैं तो उन किसानों को पूरा भुगतान होगा कि नहीं क्योंकि पिछले बार एक राइस मिलर ने किसानों से पौने दो करोड़ रूपये की धान खरीदी किया था जिसकी भुगतान के लिए किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

कलेक्टर, भरसाधक अधिकारी और मंडी सचिव ने शुक्रवार से व्यवस्थित रूप से धान खरीदी करने का आश्वासन दिया है. आज भी बहुत से किसानों को सही दाम नहीं मिलने पर बोली निरस्त करा दिए हैं जो शुक्रवार को अपना उपज बेचेंगे.

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!