झलप में आयोजित समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का हुआ समाधान

लोकेशन –महासमुंद  ।

झलप में आयोजित समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का हुआ समाधान

महासमुंद — सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 30 मई तक जारी रहेगा। यह शिविर न केवल समस्याओं के निराकरण का मंच बना, बल्कि शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। आज महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत झलप में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक  सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियां द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, आवास अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया।शिविर में बीज निगम के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर, प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक विशेष रूप से मौजूद रहे।


इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी पटेल, जनपद सदस्य  बलविंदर सिंह सिद्धू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ  एस. आलोक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप समाधान शिविर के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे शासन की प्राथमिकता है।
सरकार और प्रशासन जब मिलकर कार्य करते हैं, तो विकास को कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती। हम सभी मिलकर अपने जिले में विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


सुशासन तिहार के दौरान जो समस्याएं सामने आई हैं, हम उन्हें गंभीरता से लेकर निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य है कि हर नागरिक को सुशासन का लाभ मिले। महतारी वंदन योजना, जिसका वादा हमारी सरकार ने किया था, आज उसके लाभ की राशि बहनों के खातों में पहुंच रही है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार महतारी सदन का निर्माण कर रहे हैं। झलप में भी इसका निर्माण कार्य जारी है। यह सदन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि एक मंच है, जहां बहनें अपनी समस्याओं और सामाजिक विषयों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगी। यह नारी स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सिकासेर बांध से महासमुंद तक पानी लाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है और डीपीआर बनाई जा रही है। जिससे क्षेत्र के खेतों में पानी पहुंचेगा। श्री सिन्हा ने बताया कि पटेवा से खल्लारी मार्ग और पतई माता रोड के निर्माण से हमारे ग्रामीण अंचल को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही, झलप में नया विश्रामगृह का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा।

*प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने स्टॉल का किया अवलोकन, आवेदनों की ली जानकारी*

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आवेदनों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से भी बातचीत की। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग सजगता से कार्य करें और नियमित फील्ड विजिट को प्राथमिकता दें। कलेक्टर  लंगेह ने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाधान शिविर के अब तक के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
जिले में योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

झलप समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए। सुशासन तिहार में कुल 6218 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 6210 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शेष आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही लोगों को संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 4 लाभार्थियों को अभिनन्दन पत्र, 8 लोगों को जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा खुशबू महिला स्व सहायता समूह को पौध वितरण किया गया। शिविर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बहुउद्देशीय एवं ज्ञान व योजनापरक जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद सरायपाली कार्यालय परिसर में, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुन्देली पूर्व माध्यमिक शाला भवन, बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भूकेल स्वामी आत्मानंद स्कूल, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरीदादर में भी समाधान शिविर का आयोजन हुआ।
——————————————–
रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद ।
मोबाइल नम्बर –9617024555.
–9644024100.

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!