विधायक डॉ संपत अग्रवाल का बयान: प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों का ऐतिहासिक सफर ।

लोकेशन –महासमुंद ।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल का बयान: प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों का ऐतिहासिक सफर ।

महासमुंद —विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को भारत की प्रगति का स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि 26 मई 2014 को जब मोदी जी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब देश ने एक नए युग की शुरुआत देखी थी। 

डॉ संमत अग्रवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन 11 वर्षों में देश को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।”

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में आर्थिक सुधारों, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत अभियान  जैसी कई महत्वपूर्ण पहल हुई हैं, जिनका प्रभाव हर नागरिक के जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। 

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था  ने जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है, जिससे  वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ा है, साथ ही, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और आधुनिक तकनीक के प्रयोग ने देश को एक नई दिशा दी है। 

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 11 वर्षों के सफल नेतृत्व  के लिए बधाई दी और कहा कि आने वाले वर्षों में भी देश उनके मार्गदर्शन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही कहा कि “देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।”
———————————————
रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!