अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान


अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान


नपाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया विशेष अभियान में पार्षद गण, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, आम नागरिक हुए शामिल


महासमुंद। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व में महामाया तालाब एवं मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत तालाब में फैली जलकुंभियों को हटाकर जल प्रदूषण में कमी लाने के साथ-साथ तालाब की जैव विविधता को भी संरक्षित करने की दिशा में कदम उठाया गया। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में सफाई कार्य कर श्रद्धालुओं के लिए एक स्वच्छ और शांत वातावरण सुनिश्चित किया गया।


स्वच्छता दीदी ने निभाई अहम भूमिका
इस विशेष सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू भी सफाई कार्य में सहभागी बने उनके साथ पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी  ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में वार्ड वासी नागरिक शामिल हुए। नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अभियान के उपरांत कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि नागरिकों में स्थायी रूप से स्वच्छता की आदत विकसित करना है। देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों की जयंती को इस तरह सेवा से जोड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।


जनभागीदारी बनी अभियान की ताकत
इस पहल में नगरवासियों ने भी अपने-अपने स्तर पर सहयोग प्रदान किया। कई स्थानीय नागरिकों ने अपने वार्डों में स्वेच्छा से साफ-सफाई की और दूसरों को भी प्रेरित किया। इस प्रकार यह अभियान प्रशासन, युवाओं और आम जनता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, पार्षद श्रीमती ईश्ववरी भोई, धनेन्द्र चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, रिंकू चन्द्राकर, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, नीतू प्रधान, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, मिशन मेनेजर दीपक तिवारी, ममता बग्गा, राखि ठाकुर, प्रेमशीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी वार्डवासी उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!