गोडम, छिंद और पेंड्रावन में बनेगा महतारी सदन राज्य में 166 महतारी सदन हेतु 49.80 करोड़ रुपये स्वीकृत
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2025।प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर 166 महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है, जिसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोडम, छिंद और पेंड्रावन गांवों में भी महतारी सदन की मंजूरी दी गई है।
क्या होगा महतारी सदन में
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने निर्माण कार्य के लिए मानक डिज़ाइन और प्राक्कलन तैयार किया है। प्रत्येक सदन पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी और यह करीब 2500 वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा।महतारी सदन में—कमरा, बरामदा, हॉल ,किचन और स्टोररूम सामुदायिक शौचालय ट्यूबवेल और वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल 5 साल में हर ग्राम पंचायत में बनेगा महतारी सदन प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 5 वर्षों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण किया जाए। पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर इसकी शुरुआत की जा रही है। अब तक प्रदेश में 368 महतारी सदन की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया केंद्र

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा—> “ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं ने अक्सर बैठने और सामूहिक गतिविधियों के लिए जगह की मांग रखी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन की परिकल्पना की गई। यह न केवल महिलाओं को बैठक और सामूहिक कार्यक्रमों का स्थान देगा, बल्कि उन्हें रोजगार और प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।












Leave a Reply