कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मृतकों के वारिसों को दी 8 लाख की सहायता

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मृतकों के वारिसों को दी 8 लाख की सहायता

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2025।
जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो मामलों में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दी है। कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवारों को स्वीकृत की गई।

सहायता प्राप्त करने वाले परिवार

ग्राम कोसीर निवासी साधमती चंद्रा की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके पुत्र रामकुमार चंद्रा को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

ग्राम परसदा बड़े निवासी मनुजराम पटेल की सांप के काटने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सावित्री पटेल को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की राशि दी गई।

प्रशासन का संवेदनशील कदम

प्राकृतिक आपदा राहत मद से दी गई यह आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को संकट की घड़ी में सहारा देने का कार्य करेगी।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ऐसी परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को तुरंत सहयोग और मदद उपलब्ध कराई जाए।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!