श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल खरसिया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिली डिजिटल सुरक्षा की सीख

श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल खरसिया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिली डिजिटल सुरक्षा की सीख

खरसिया में पुलिस चौकी खरसिया के सहयोग से एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की दिशा में सशक्त बनाना है।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से जुड़ी चुनौतियाँ और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि सतर्क रहकर और सही कदम उठाकर कैसे किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है।

विद्यालय परिवार ने पुलिस चौकी खरसिया के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

ये जागरुकता कार्यक्रम एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस द्वारा की गई

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!