दुर्ग रेंज पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 24 घंटे में 200 से ज्यादा गिरफ्तारी

दुर्ग रेंज पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 24 घंटे में 200 से ज्यादा गिरफ्तारी

दुर्ग। 16 सितंबर 2025।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। बीते 24 घंटों के भीतर दुर्ग रेंज के तीनों जिलों — दुर्ग, बेमेतरा और बालोद — में पुलिस ने एक साथ दबिश देकर 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए।

ताबड़तोड़ छापेमारी, सैकड़ों पुलिसकर्मी जुटे

अभियान की सफलता के लिए 80 से अधिक विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें करीब 500 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने 250 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की। कार्रवाई के दौरान गांजा, नशीली दवाइयाँ और अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई। कुल मिलाकर 26 किलो गांजा, 126 लीटर शराब और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ पुलिस ने अपने कब्जे में लिए।

जिलों में हुई बड़ी कार्यवाही

दुर्ग जिला: 160 स्थानों पर दबिश, 120 आरोपी गिरफ्तार। इनमें 16 प्रकरण NDPS एक्ट, 23 आबकारी एक्ट और 89 आरोपी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में पकड़े गए।

बेमेतरा जिला: 60 स्थानों पर छापामारी, 39 आरोपी गिरफ्तार।बालोद जिला: 50 स्थानों पर दबिश, 31 आरोपी गिरफ्त में। इनमें 4 NDPS एक्ट, 4 आबकारी एक्ट और 23 आरोपी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत पकड़े गए।

पुलिस का मिशन: अपराध को शून्य करनापुलिस का मानना है कि मोहल्लों और छोटी दुकानों के जरिए नशे का व्यापार करने वाले छोटे पैडलर्स को खत्म किए बिना इस जाल को तोड़ा नहीं जा सकता। इसी सोच के साथ पुलिस ने पिछले 24 घंटों में लगातार कार्रवाई कर कई नेटवर्क ध्वस्त कर दिए।

समाज पर असर इस अभियान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी आरोपी को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने यह भी दोहराया कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और समाज में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!