खरसिया चौपाटी में पार्किंग समस्या, शहरवासियों का नियमों की अनदेखी का संकट
खरसिया: खरसिया चौपाटी का लोकार्पण हो चुका है और शाम के समय लोग यहाँ खाने-पीने का आनंद ले रहे हैं। लेकिन शहर के कुछ रईस लोगों की लापरवाही के कारण चौपाटी के सामने यातायात बाधित हो रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने चौपाटी के लिए विशेष पार्किंग स्थल भी बनवाया और बोर्ड लगाकर निर्देश दिए थे कि वाहन वहीं खड़े करें। बावजूद इसके, कई लोग अपनी गाड़ियाँ चौपाटी के सामने ही खड़ी कर देते हैं और इसकी वजह यही है कि चौपाटी आने वाले लोगों के लिए बनाई गई पार्किंग स्थल का उपयोग शहर के लोग अपनी गाड़िया खड़े करने के उपयोग में ला रहे है जिसके कारण चौपाटी आने वाले लोगों को मजबूरन अपना वाहन चौपाटी के सामने रखना पड़ रहा है ।इसके चलते न केवल यातायात जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि आगंतुकों के लिए पार्किंग की सुविधा भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी।
शहरवासियों से अनुरोध है कि वे पार्किंग स्थल का सही उपयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करें, ताकि सभी लोग आराम से चौपाटी का आनंद ले सकें।


–

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply