● पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने किया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में पुलिस प्रदर्शनी का अवलोकन
नए आपराधिक कानूनों पर जनता को दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारियाँ
रायपुर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आज पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई “नवीन आपराधिक कानूनों पर जन-जागरूकता प्रदर्शनी” का अवलोकन किया।
इस प्रदर्शनी में पुलिस विभाग द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी आम नागरिकों को सरल भाषा में दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को नए कानूनों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर समझ सकें।
प्रदर्शनी में लगे इंफोग्राफिक्स, मॉडल्स और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से प्रत्येक अनुच्छेद (Article) की प्रमुख बातों को दर्शाया गया है।
डीजीपी श्री गौतम ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि— “यह पहल कानून और जनता के बीच सेतु का कार्य करेगी। नागरिकों में कानूनी साक्षरता बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी समय की मांग है।”


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply