जशपुर पुलिस का सख्त एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जशपुर | जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पत्थलगांव क्षेत्र से गुम हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में बालिका को प्यार और शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामले की रिपोर्ट 9 जनवरी 2026 को दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि 28 दिसंबर को उनकी नाबालिग बेटी शादी देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मोबाइल संपर्क भी बंद था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिरों, टेक्निकल टीम और परिजनों के सहयोग से पता चला कि नाबालिग बालिका जिला बलरामपुर के एक गांव में आरोपी मुन्ना कुमार उम्र 19 वर्ष के साथ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि मेले के दौरान आरोपी से पहचान हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उसे भगा लिया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस की भूमिका:

इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसएसपी का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे गंभीर मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!