थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, सरपंच-कोटवारों की बैठक, यातायात, पॉक्सो और साइबर अपराधों को लेकर किया गया जागरूक
बिलासपुर 17 जून 2026
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में बैठक में आमजन, जनप्रतिनिधियों और थाना सहयोगियों को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां

बिलासपुर 17 जून 2026। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कोटवारों, आम नागरिकों तथा थाना के सहयोगी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देशन में किया गया।

वहीं कार्यक्रम का संचालन एवं संबोधन थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा किया गया ,बैठक के दौरान सबसे पहले उपस्थित लोगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बचने सहित विभिन्न यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है।इसके बाद पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम, कानून के प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर मौजूद लोगों को जागरूक किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।बैठक में साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित लोगों को बताया गया कि अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन निवेश और लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचा जा सकता है। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।इसके अलावा टोनही प्रताड़ना (जादू-टोना के नाम पर प्रताड़ना) जैसे सामाजिक अपराधों पर भी चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा पचपेड़ी क्षेत्र के व्यापारी संघ की बैठक भी ली गई। बैठक में व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिन व्यापारियों के यहां अभी तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं, उन्हें शीघ्र कैमरे लगाने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टोनही प्रताड़ना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। ग्रामीणों से अपील की गई कि अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कोटवारों एवं ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का भरोसा दिलाया।
पुलिस विभाग ने भी भविष्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही ताकि कानून और सुरक्षा संबंधी जानकारियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply