सक्ति में ट्रैफिक नियमों की परीक्षा… नो एंट्री तोड़ी तो मिला सीधा एक्शन

🚨सक्ति शहर में नो-एंट्री उल्लंघन पर कार्रवाई 🚨

सक्ति जिला मुख्यालय में नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करते हुए एक भारी वाहन को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद वाहन चालक द्वारा नियमों की अनदेखी की गई।

दिनांक 17.06.2026 को बोरवेल वाहन क्रमांक KA 39 A 1714 को बाराद्वार रोड से अग्रसेन चौक की ओर जाते हुए देखा गया। वाहन को न्यायालय चौक पर तैनात यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा द्वारा रोका गया।वाहन चालक की पहचान तंगा राज पिता सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी आंध्र प्रदेश (GOLDON BORWELL) के रूप में हुई।

चालक को No Entry violation के तहत मौके पर समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।इस कार्रवाई के तहत चालक पर ₹2500 का चालान भी काटा गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की safety और smooth traffic के लिए नो-एंट्री नियमों का पालन अनिवार्य है, और आगे भी नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह strict action लिया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!