एंबुलेंस शेड से माइनर OT तक, SDM प्रवीण तिवारी की मौजूदगी में चपले CHC के लिए बड़े निर्णय

चपले CHC में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, जीवनदीप समिति की बैठक में 11 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

SDM प्रवीण तिवारी और BMO अभिषेक पटेल की मौजूदगी में अस्पताल सुविधाओं के विस्तार पर बनी सहमति

खरसिया। क्षेत्र के चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक साधारण सभा के सचिव एवं एसडीएम प्रवीण तिवारी तथा बीएमओ डॉ. अभिषेक पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें अस्पताल के विकास और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक से पहले समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई आवश्यकताओं के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों का एजेंडा तैयार किया गया और उन्हें पूर्ण कराने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में अस्पताल की आधारभूत संरचना को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में एंबुलेंस शेड निर्माण, बाउंड्री वॉल सुदृढ़ीकरण, अस्पताल परिसर के रखरखाव सहित कुल 11 प्रमुख विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा माइनर ऑपरेशन थिएटर (Minor OT) और पैथोलॉजी लैब को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में भी विस्तृत चर्चा हुई, जिससे स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।जीवनदीप समिति के मनोनीत सदस्य पुरुषोत्तम पटेल, खेम साहू, दयाशंकर दर्शन, टीकम नायक एवं रवि पटेल ने भी बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए अस्पताल की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े सुझाव रखे।बैठक के दौरान अस्पताल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि सहित अन्य प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।

समिति ने सर्वसम्मति से अस्पताल की सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई।इस अवसर पर एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने स्वीकृत विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं बीएमओ डॉ. अभिषेक पटेल ने समिति सदस्यों से अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की।बैठक के बाद यह उम्मीद जताई गई कि स्वीकृत विकास कार्यों के पूर्ण होने से चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!