गौ तस्करी पर पुलिस का प्रहार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई

गौ तस्करी पर पुलिस का प्रहार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायगढ़, 27 जनवरी।रायगढ़ जिले में गौ तस्करी के खिलाफ अब पुलिस का रुख पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों पर अब लगातार प्रहार किया जाना शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में थाना लैलूंगा पुलिस ने गौ तस्करी के एक गंभीर प्रयास को नाकाम करते हुए 8 नग कृषक गौवंशों को तस्कर के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते, बिना चारा-पानी पैदल कटेलपारा क्षेत्र से उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई।मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्चे मार्ग से गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जलंधर यादव पिता वैधराज यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी बैस्कीमुड़ा थाना लैलूंगा बताया। आरोपी मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 नग गौवंश (कीमत लगभग ₹1,00,000) एवं एक लकड़ी का डंडा जप्त किया। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद पैंकरा, आरक्षक संतराम निषाद एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में गौ तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस की निगरानी लगातार बनी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 साफ है कि रायगढ़ पुलिस अब एक्शन मोड में है और गौ तस्करों के लिए जिले में जगह लगातार सिकुड़ती जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!