ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर से व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। दबिश के दौरान घर अंदर से बंद मिला। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस भीतर पहुंची, जहां सुरेश माखिजा को पकड़ा गया। इसी दौरान बाथरूम से जलने की बदबू आने पर जब जांच की गई तो उसका बेटा गिरीश माखिजा साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश करता मिला।पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टा खिलाते थे। दांव की रकम यूपीआई के माध्यम से बैंक खातों में मंगवाई जाती थी और जीत की राशि ऑनलाइन ही वापस की जाती थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो वीवो 5जी मोबाइल जब्त किए हैं, जिनकी चैट और फोटो गैलरी में सट्टा पट्टी के पुख्ता सबूत मिले हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई थाना जूटमिल क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में की गई, जहां पुलिस ने प्रमोद वारे को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल, सट्टा लिखे कागज, नकद 3,580 रुपये और डॉट पेन जब्त किया गया।तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेगी

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply