ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान: अदाणी फाउंडेशन की पहल से रायगढ़ अंचल में खेलों का बढ़ता उत्साह
रायगढ़, 4 फरवरी 2026।ग्रामीण युवाओं और बेटियों की छुपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन लगातार सार्थक पहल कर रहा है। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के परिधीय एवं रेल परियोजना से जुड़े ग्रामों में ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेलों को लेकर नया उत्साह देखने को मिला।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं हेतु बैट, बॉल, स्टंप, जर्सी सहित संपूर्ण क्रिकेट किट उपलब्ध कराई गई। साथ ही प्रतियोगिताओं के सुचारू आयोजन के लिए टेंट सामग्री का भी सहयोग दिया गया। ग्रामीण युवाओं ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन अब पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और आत्मविश्वासपूर्ण तरीके से हो पा रहा है।
कार्यक्रम में सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। बड़ेभंडार के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, बरपाली के सरपंच संजय मैत्री, अमलीभौना से ओशराम सिदार, छोटे भंडार के सरपंच अशोक सिदार, युवा नेता योगेश चौहान, सरवानी से फणीन्द्र सिदार, गेजामुड़ा के सरपंच दिनेश पटेल तथा काशीचुवा के सरपंच राम भगत निषाद सहित अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल को ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।बड़ेभंडार, सरवानी, अमलीभौना, बरपाली, गेजामुड़ा, कुरमापाली और काशीचुवा सहित कई गाँवों में इस सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिताओं को नई पहचान मिली है।
आयोजकों के अनुसार, इस सहायता से स्थानीय टीमें अब बड़े स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करने में भी सक्षम हो रही हैं। लगभग 500 से अधिक युवा खिलाड़ी इस पहल से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं।
इसके साथ ही पुसौर विकासखंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को भी अदाणी फाउंडेशन का सहयोग मिला। प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुँची दोनों टीमों को जर्सी और खेल सामग्री प्रदान की गई तथा आयोजन के लिए आवश्यक टेंट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
गर्ल्स कबड्डी प्रशिक्षण: ग्रामीण बेटियों की पहचान बनती ताकतअदाणी फाउंडेशन द्वारा पिछले तीन वर्षों से संचालित गर्ल्स कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। अब तक 180 से अधिक स्कूली बालिकाएँ इस कार्यक्रम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इन बालिकाओं ने जिला, संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
चक्रधर समारोह महिला कबड्डी टूर्नामेंट में टीम ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 में लगातार विजेता बनने का गौरव हासिल किया, वहीं 2024-25 में उपविजेता रही। वर्तमान वर्ष में घरघोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने जशपुर को फाइनल में हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
अब तक 33 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्र की भूमिका सिदार, बीना सिदार और सान्या यादव का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मिलेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षणइन उपलब्धियों को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बड़ेभंडार स्थित हाई स्कूल परिसर में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। यहाँ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए मजबूत आधार प्रदान कर रही है।
अदाणी फाउंडेशन की यह पहल यह साबित करती है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों को सही संसाधन और मार्गदर्शन मिले, तो यहाँ की प्रतिभाएँ भी किसी से कम नहीं है।















Leave a Reply