रायगढ़ में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल रैली

रायगढ़ में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल रैली

4

रायगढ़ | 5 फरवरी 2026रायगढ़ शहर में आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर पंचायत परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे रायगढ़ में गूंजती रही।रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आधारशिला मानी जाने वाली गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

रैली में शामिल श्रद्धालु और कार्यकर्ता “गौ माता की जय”, “गौ रक्षा हमारा संकल्प” जैसे नारों के साथ गौ सम्मान और संरक्षण का संदेश देते नजर आए।

इस अवसर पर गौ रक्षा संगठन से जुड़े गौ पुत्र आदेश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आदेश सोनी पिछले 17 वर्षों से निरंतर गौ सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और गौ संरक्षण के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल रायगढ़ जिला अध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में संगठन की पूरी टीम की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

अंत में आयोजकों द्वारा रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।यह रैली न सिर्फ गौ माता के सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में गौ संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करने का संदेश भी देती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!