खरसिया वनमंडल में भावुक विदाई: प्रशिक्षु IFS कुनाल मिश्रा को दी गई विदाई, नई समिति का गठन जर्नलिस्ट पूजा जायसवाल बनाई गई वन समिति सदस्य
खरसिया वनमंडल कार्यालय में आज एक भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब प्रशिक्षु IFS कुंनाल मिश्रा को उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर गरिमामय विदाई दी गई। समारोह के दौरान अधिकारी-कर्मचारी भावुक हो उठे और कई की आंखें नम दिखीं। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं समूह फोटो लेकर यादों को संजोया गया।
इसी अवसर पर कार्यालय में महिलाओं के सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन भी किया गया, जिसमें विभिन्न अधिकारियों के साथ पत्रकार पूजा जायसवाल को बाह्य सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूरा कार्यक्रम एक तरफ विदाई की भावुकता और दूसरी तरफ नए दायित्वों की शुरुआत का प्रतीक बन गया खरसिया वनमंडल, रायगढ़ प्रशासनिक गतिविधियों के साथ भावनाओं का भी गवाह बना आज का दिन

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply