रायगढ़: निजी स्कूल पर दो शिक्षिकाओं के आरोप ,प्रबंधन पर मानसिक दबाव और बिना प्रक्रिया हटाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपी,जांच की मांग

शिक्षिकाओं की शिकायत से उठे सवाल: रायगढ़ के निजी स्कूल में प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायगढ़ के ओडिशा रोड स्थित एक निजी स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, इन दिनों शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। दो शिक्षिकाओं ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए स्कूल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना, अनुचित दबाव और बिना प्रक्रिया सेवा समाप्ति जैसे आरोप लगाए हैं।

पहली शिक्षिका, जो पिछले तीन वर्षों से संस्थान में कार्यरत थीं, ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि उन्हें लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बावजूद उनसे त्यागपत्र देने का दबाव बनाया गया। शिक्षिका का कहना है कि यह श्रम नियमों के विपरीत है।

वहीं दूसरी शिक्षिका, जो प्राथमिक कक्षा से जुड़ी थीं, ने आरोप लगाया है कि उन्हें सहकर्मियों से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए कहा गया। उनके अनुसार, इस प्रकार के निर्देशों से इनकार करने के बाद उन्हें बिना पूर्व सूचना सेवा से अलग कर दिया गया।शिकायत में कुछ अन्य बिंदुओं का भी जिक्र किया गया है, जिनमें शिक्षकों की योग्यता, शिक्षण व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

दोनों शिक्षिकाओं ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है।जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा मामले में संज्ञान लिए जाने की जानकारी सामने आई है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

फिलहाल, यह मामला अभिभावकों और शिक्षा जगत के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!