मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह: मानसिक प्रताड़ना से टूटकर युवती ने किया जहर सेवन, आरोपी केशव पटेल गिरफ्ता

मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह: मानसिक प्रताड़ना से टूटकर युवती ने किया जहर सेवन, आरोपी केशव पटेल गिरफ्तार

रायगढ़ में युवती की आत्महत्या के एक संवेदनशील मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। मंगेतर की बेवफाई और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने आरोपी केशव पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की है, जहां युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और गवाहों के बयान में सामने आया कि युवती का विवाह मई 2025 में केशव पटेल से तय हुआ था और दिसंबर में शादी प्रस्तावित थी। लेकिन शादी से ठीक पहले युवती को पता चला कि आरोपी का किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है और वह उसी से विवाह करना चाहता है।

इस खुलासे के बाद आरोपी द्वारा युवती को लगातार फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा, जिससे वह गहरे तनाव में आ गई। इसी दबाव में आकर 9 सितंबर 2025 को युवती ने अपने घर में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हैरानी की बात यह भी सामने आई कि घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध थे।पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना चक्रधरनगर में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने युवती से विवाह तय होने और दूसरी युवती से संबंध होने की बात स्वीकार की।पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!