चलित थाना अभियान: गांव-गांव पहुंच रही पुलिस, साइबर से लेकर नशामुक्ति तक जागरूकता की मुहिम तेज
बलरामपुर-रामानुजगंज से खबर जिले में पुलिस द्वारा “चलित थाना – पुलिस आपके द्वार” अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत पुलिस न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही है, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान भी किया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें। साथ ही साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी जा रही है।
पुलिस की टीम गांवों में पहुंचकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रही है। नशा किस तरह मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है, इस पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है और युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की जा रही है।
इसके अलावा बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रथा, टोनही प्रताड़ना और बाल श्रम जैसे गंभीर विषयों पर भी ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाकर उन्हें सजग और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी लगातार मजबूत हो रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply