खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक: NTPC लारा ने पुसौर की युवा खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित

खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक: NTPC लारा ने पुसौर की युवा खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष पहल: 200 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल, राष्ट्रीय ट्रैक एवं रोड साइक्लिंग में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रायगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर NTPC लारा द्वारा पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उनकी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

दौड़ से हॉकी तक, मैदान में दिखा विद्यार्थियों का जोश

आयोजन के दौरान 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, हॉकी और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का प्रदर्शन किया।

हॉकी प्रतियोगिता में शासकीय UUCH माध्यमिक विद्यालय, रेंगालपाली ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पुसौर विकासखंड की उन तीन युवा प्रतिभाओं का सम्मान रहा, जिन्होंने राष्ट्रीय ट्रैक एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अंतरा सारथी, मिहिर पटेल एवं तनिषा को उनकी खेल सहभागिता एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का सम्मान न केवल उनके प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला रहा, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक संदेश बना।

खेलों में आगे बढ़ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में श्री सुभाष ठाकुर, HOP, NTPC लारा; श्री एम. श्रीनाथ, GM (O&M); श्री हेमंत पावगी, GM (Projects); तथा श्री भुवनेश्वर पटेल, BEO, पुसौर सहित NTPC के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

NTPC लारा की यह पहल जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन, फिटनेस और उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!