तेज़ रफ्तार पर ब्रेक: एमवी एक्ट के तहत खरसिया पुलिस का सख्त अभियान, ट्रैफिक सुधार की बड़ी मुहिम

तेज़ रफ्तार पर ब्रेक: एमवी एक्ट के तहत खरसिया पुलिस का सख्त अभियान, ट्रैफिक सुधार की बड़ी मुहिम

खरसिया की सड़कों पर इन दिनों पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है। चौराहों पर चेकिंग, सायरन की आवाज और रुकते वाहन ये पूरा माहौल बता रहा है कि ट्रैफिक नियमों को लेकर अब कोई ढील नहीं दी जा रही है। तेज़ रफ्तार और लापरवाही पर लगाम कसने के लिए खरसिया पुलिस ने MV एक्ट के तहत व्यापक अभियान छेड़ रखा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण एवं सिटी चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में खरसिया क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सड़कों पर पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, तेज़ रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पुलिस का यह सख्त रुख साफ संदेश दे रहा है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!