💥 “ऑपरेशन आघात” : रायगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी चोट 💥
रायगढ़ | 18 अप्रैल 2026 रायगढ़ जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी और लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारियों पर करारा प्रहार किया है। दो दिनों की सघन रेड कार्रवाई में पुलिस ने 62 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अवैध शराब निर्माण और बिक्री में सक्रिय थीं।यह पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में चलाई गई, जिसमें भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी और जूटमिल क्षेत्र को टारगेट किया गया।
पुलिस को लगातार मिल रही मुखबिर सूचनाओं के आधार पर टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर शराब को बिक्री से पहले ही जब्त कर लिया।
सबसे पहले भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डरीपानी में पुलिस ने रेड कर संतराम खडिया को उसके घर के सामने बाड़ी में महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा। उसके पास से 15 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं चक्रधरनगर के ग्राम लोईंग में अर्जुन सतनामी को घर में छिपाकर रखी गई 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
छाल थाना क्षेत्र में भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही, जहां बरभौना पुल के पास भरत सिंह राठिया को 7 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। इसी तरह जोबी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बरातो बाई राठिया को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से 20 लीटर शराब के साथ निर्माण उपकरण भी जब्त किए गए।
जूटमिल क्षेत्र में सायबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीराम चौक में दबिश देकर संध्या बंजारे को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर से अधिक हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब और 30 पाउच बरामद किए गए।सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ संदेश है कि— जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
👉 कुल मिलाकर “ऑपरेशन आघात” ने साफ कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस अब अवैध शराब कारोबारियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के मूड में है, और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज हो सकती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply