खरसिया में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में कार सवार युवकों की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर मौत साइकिल सवार घायल
खरसिया। मदनपुर रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें नशे की हालत में बताए जा रहे चार युवकों की कार ने सामने से आ रही स्कूटी और साइकिल को टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खरसिया पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए पद्मावती अस्पताल भेजा है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं स्कूटी सवार, जो एक गुरुजी बताया जा रहा है और किसी मीटिंग में शामिल होकर लौट रहा था, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जांच में कार सवार चारों युवक नशे की हालत में पाए गए हैं। पुलिस ने सभी को मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की जांच एवं विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे किन-किन परिस्थितियों की भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply