खरसिया में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान, वार्डवार कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

खरसिया में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान, वार्डवार कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

खरसियास्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच अब खरसिया शहर कांग्रेस ने भी जनजागरण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) खरसिया की बैठक का आयोजन राठौर भवन में किया गया।

बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) खरसिया के अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें शहर के अलग-अलग वार्डों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के जरिए स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता की राय और आपत्तियों को दर्ज किया जाएगा तथा जनता की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाया जाएगा।बैठक के दौरान सभी वार्डों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से फॉर्म उपलब्ध कराए गए।

कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने वार्डों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क करें और स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी राय दर्ज करवाएं। इसके लिए गली-मोहल्लों और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही गई है

कांग्रेस प्रवक्ता निखिल सिन्हा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर स्मार्ट मीटर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और फॉर्म के माध्यम से जनमत एकत्रित करेंगे। भरे हुए फॉर्म संबंधित कांग्रेस कमेटी के पास जमा कराए जाएंगे, जिसके बाद एकत्रित जनमत को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने की अपील की है। पार्टी की ओर से इसे केवल संगठनात्मक कार्यक्रम न बताते हुए जनता से सीधे संवाद और उनकी राय सामने लाने का अभियान बताया गया है।

बैठक में वार्डवार जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई, ताकि अभियान को शहर के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके। कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं के बीच जो सवाल और चिंताएं हैं, उन्हें जनमत के माध्यम से सामने लाया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस की ओर से “स्मार्ट मीटर हटाना है, जनता का हक बचाना है” का नारा भी दिया गया। अब आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता खरसिया शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे और लोगों से स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उनकी राय जानेंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!