Bhupdevpur Police की पहल, खोई बाइक लौटाकर चेहरे पर लाई मुस्कान
रायगढ़। पुलिस की पहचान सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करने तक सीमित नहीं होती, कई बार पुलिस की एक छोटी-सी पहल किसी के लिए बड़ी राहत बन जाती है।

भूपदेवपुर पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही मानवीय उदाहरण पेश किया, जब सड़क किनारे मिली एक मोटरसाइकिल को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटा दी।दरअसल, मस्तूरी, बिलासपुर निवासी नीलेश कुमार पूरेना ने अपनी मोटरसाइकिल CG-10-AS-7644 के चोरी होने को लेकर थाना चकरभाठा क्षेत्र में आवेदन दिया था। मामले में FIR दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन बाइक की तलाश जारी थी।
इसी बीच उक्त मोटरसाइकिल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में सड़क किनारे मिली। पुलिस ने बाइक को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उसके वास्तविक मालिक की Proper Identification & Verification शुरू की।
जांच के दौरान जब यह पुष्टि हुई कि मोटरसाइकिल नीलेश कुमार पूरेना की है, तो भूपदेवपुर पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बाइक उन्हें सौंप दी।
अपनी बाइक वापस पाकर नीलेश कुमार के चेहरे पर सुकून और खुशी साफ नजर आई। उन्होंने भूपदेवपुर पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस टीम की इस पहल की सराहना की।
Police का एक और मानवीय चेहरा
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। वहीं DSP एवं SDOP खरसिया सतीश भार्गव के Supervision में वाहन को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया गया।
पुलिस की यह पहल भले ही कोई बड़ी कार्रवाई न हो, लेकिन जिसके लिए उसकी खोई हुई बाइक वापस मिल जाए, उसके लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं। Bhupdevpur Police की यह संवेदनशील पहल लोगों के बीच पुलिस की Positive Image को मजबूत करने वाली है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply