रायगढ़: जमीन विवाद में दखल देना पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत गिरफ्तार

रायगढ़: जमीन विवाद में दखल देना पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत गिरफ्तार

रायगढ़ में जमीन विवाद में दखल देकर धमकाने पहुंचे एक गुंडा बदमाश को कोतवाली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मामला 17 अप्रैल का है, जब कोतरारोड शर्मा कॉलोनी निवासी आकाश वर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, बड़े रामपुर स्थित उसकी जमीन पर एक ट्रक खड़ा कर दिया गया था। जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद के बीच जब प्रार्थी ने ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंच गया।आरोप है कि दुर्गेश महंत ने मौके पर पहुंचते ही क्रेन चालक को मारपीट की धमकी दी और उसे वहां से भगाने की कोशिश की।

इस दौरान उसने प्रार्थी पक्ष के साथ विवाद और हंगामा भी किया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। देर रात ही उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, दुर्गेश महंत के खिलाफ पहले से ही मारपीट और झगड़े के कई मामले दर्ज हैं और वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश सूची में शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी गुंडा बदमाश द्वारा जमीन, दुकान या अन्य विवादों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सीधे सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में खरसिया चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, धमकी या विवाद में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!