🔥निडर नेतृत्व की पहचान —डीआईजी/एसएसपी शशि मोहन सिंह🔥
जशपुर जिले में पदस्थापना के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिस साईं टांगर टोली जैसे दुर्गम और भय का पर्याय माने जाने वाले क्षेत्र में जाकर अपराध के खिलाफ सीधा मोर्चा संभाला, वह आज भी पुलिस महकमे में साहस का उदाहरण माना जाता है।
यह वही इलाका था, जहां वर्षों तक पुलिस की पहुंच भी आसान नहीं थी, जहां कभी-कभी वर्दी पर भी हमले हो जाते थे।
लेकिन शशि मोहन सिंह ने वहां भी कानून का परचम लहराया और यह साबित किया कि अपराध कितना भी मजबूत क्यों न हो, कानून उससे कहीं ज्यादा मजबूत होता है।
आज रायगढ़ जैसे शहर में, जहां कुछ जगहों पर पहले कार्यवाही की कल्पना तक नहीं की जाती थी, वहां सख्त और निर्भीक कार्रवाई कर यह साफ संदेश दिया गया है कि अपराध का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं होता।
DIG /SSP मोहन सिंह का यह एकसार और अडिग सिद्धांत रहा है— “अपराध हटाना ही असली सेवा है।”
शशिमोहन सिंह भगवान श्री महाकाल के अनन्य भक्त माने जाते हैं। न्याय और धर्म के प्रतीक महाकाल के चरणों में शीश झुकाकर, और भारत माता के सम्मान व सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए, वे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर अग्रसर हैं।
उनका यही अनुशासन, आस्था और देशभक्ति, आज ज़मीन पर दिखने वाली सख्त पुलिसिंग की असली ताकत है।
पूजा जायसवाल ✍️✍️

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply