अमित साहू बने रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी
जिलेभर में हर्ष, बधाइयों का दौर जारी
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने रायगढ़ जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा भाजपा नेता अमित साहू को जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अनुशंसा पर की गई।
सूची को रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू द्वारा जारी किया गया।अमित साहू को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद खरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान, मनोरंजन साहू, महेश साहू सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अमित साहू ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण दायित्व देना संगठन का बड़ा विश्वास है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, रायगढ़ विधायक एवं मंत्री ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान, महामंत्री विकास केडिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू, खरसिया छाया विधायक महेश साहू, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
अमित साहू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निभाएंगे। संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।















Leave a Reply