मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना 2026: रायगढ़ में 190 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, खरसिया के 15 जोड़े शामिल

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना 2026: रायगढ़ में 190 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, खरसिया के 15 जोड़े शामिल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की गरीब कल्याण नीति के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 फरवरी को जिला मुख्यालय रायगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना 2026 के तहत भव्य जिलास्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में जिले के कुल 190 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इनमें खरसिया क्षेत्र के 15 जोड़े भी शामिल रहे, जिन्होंने सामाजिक और पारिवारिक आशीर्वाद के बीच अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

खास बात यह रही कि पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 6412 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जो शासन की इस योजना की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाता है।कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उन्हें वैवाहिक प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उनके सुखद, सफल और समृद्ध दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न हो पाता है और सामाजिक सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश देती है।

कार्यक्रम के दौरान उत्साह, खुशी और भावनात्मक माहौल साफ झलक रहा था, जहां हर जोड़ा एक नए जीवन की उम्मीद के साथ आगे बढ़ता नजर आया.

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!