वायरल मारपीट की खबर पर पुलिस अलर्ट, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिया तत्काल संज्ञानरायगढ़ में मारपीट की एक कथित घटना का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल से जानकारी ली।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, न ही किसी प्रकार की सूचना या कॉल प्राप्त हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन वहां किसी भी प्रकार की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन के आसपास सर्चिंग अभियान जारी रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि रायगढ़ पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके पर पहुंचती है, ताकि पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।















Leave a Reply