रेलवे स्टेशन मारपीट मामला: मीडिया से सूचना मिलते ही SSP ने लिया त्वरित संज्ञान, कोतवाली पुलिस की फौरन कार्रवाईशहर के रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार रात करीब 9 बजे एक महिला के साथ मारपीट की घटना की जानकारी सामने आई।
यह सूचना जैसे ही मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तक पहुंची, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।
उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। कुछ समय की खोजबीन के बाद संबंधित महिला (उम्र लगभग 25 वर्ष) को चिन्हित किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आहत महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मामले में जिस तेजी से वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, उससे एक बार फिर साफ हो गया है कि शहर पुलिस सतर्क और सक्रिय है।
मीडिया से मिली सूचना पर तत्काल कदम उठाना इस बात का संकेत है कि कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।आगे की जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।















Leave a Reply